हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग हुये घायल
रविवार को देर रात तथा सोमवार को सुबह हाईवे में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक सवार और ट्रक चालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। रविवार को रात करीब 10 बजे हाईवे में फैक्टरी एरिया के समीप कस्बा निवासी सुनील कुमार 32 वर्ष की बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी