चांदपुर: बिजनौर के नूरपुर में खाद की दुकानों पर अधिकारियों ने की छापेमारी
बिजनौर में गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 नूरपुर में खाद की दुकानों पर अधिकारियों ने छापेमार कार्रवाई की है। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही नूरपुर क्षेत्र में प्रशासन ने उर्वरक प्रतिष्ठानों पर सख़्ती बरती है। सघन निरीक्षण के दौरान चार खाद्य विक्रेताओं के अभिलेख अधूरे पाए गए जिसके बाद उनके खिलाफ नोटिस जारी कर निलंबन की कार्रवाई शुरू की गई है।