पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Mar 4, 2024 इटावा पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों को अवैध धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि इटावा पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध लगने पर उन्हें रुकवाया व तलाशी लेने पर उनके पास धारदार हथियार छुरी मिली।पुलिस ने आरोपी धनराज मीणा व हंसराज को गिरफ्तार कर दोनो के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की गई।