पीपलदा: बूढादीत पुलिस ने न्यायालय से 3 माह से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया
Pipalda, Kota | Mar 3, 2024 जिले की बूढ़ादीत पुलिस ने न्यायालय से एक मामले में 3 माह से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बूढादीत थानाधिकारी भवँर सिंह गुजर ने बताया कि थाना क्षेत्र के टाकरवाड़ा निवासी सुरेश मेघवाल पुत्र केदारलाल न्यायालय से एक मामले में फरार चल रहा था जिसे रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जावेगा।