पीपलदा: इटावा क्षेत्र मे मौसम की मार से फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का उपखण्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन
Pipalda, Kota | Mar 4, 2024 इटावा क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश व अधिकांश गांवो में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा व सरसो,चना की फसल पर अतिरिक्त बोनस व गेंहू की 2700 रुपए प्रति किवंटल के हिसाब से खरीद करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील पीपल्दा के किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय इटावा पर नायब तहसीलदार अजहर बेग को प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।