पीपलदा: खातोली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को शराब पीकर वाहन चलाने पर किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Mar 2, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने शनिवार को कोटा रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि पुलिस जाप्ते ने स्टेट हाइवे 70 पर नाकाबंदी की गई थी।एक युवक कुलदीप पुत्र जगदीश हरिजन शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाते आया।पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 185 ,202 MV एक्ट में कार्यवाही की गई।