पीपलदा: बूढादीत पुलिस ने अवैध शराब परिवहन, एरिया डोमिनेशन अभियान सहित विभिन्न मामलो में 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Mar 3, 2024 जिले की बूढ़ादीत पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र में विभिन्न प्रकरणों में 12आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SHOभवँर सिंह गुजर ने बताया कि पुलिस ने आज गश्त के दौरान अवैध शराब का परिवहन करने पर मेजर सिंह को 52 देशी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने 6 गिरफ्तारी वारंटी रामहेत,रामभरोस, चंद्रप्रकाश,रासबिहारी, पुखराज, मूलचंद उर्फ फूलचंद को पकड़ा।