पाटन: कटंगी थाना में नाजिया इलाही के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की की गई मांग
कटंगी थाना में शनिवार दोपहर 1:00 बजे नाजिया इलाही के खिलाफ ज्ञापन सौंप कर मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता में कार्रवाई की मांग की।मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से पैगंबर हजरत मोहम्मद के बारे में नाजिया इलाही के द्वारा अपमानजनक टिप्पणी की गई है वह भी बिल्कुल भी बर्दाश्त के काबिल नहीं है।लिहाजा नाजिया इलाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।