सूरजपुर: नगर के भैयाथान रोड स्थित पैतृक भूमि विवाद पर घर में घुसकर बहन से मारपीट, अपराध दर्ज...
भैयाथान रोड सूरजपुर स्थित अपनी बहन के निवास में पैतृक भूमि विवाद पर गाली गलौज कर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित बहन, बहनोई व उनके दो पुत्रों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।