सूरजपुर: नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित महालक्ष्मी हार्डवेयर में शार्ट सर्किट होकर लगी भीषण आग, कार्यरत एक स्टाफ झुलसा...
आज मंगलवार को लगभग 3 बजे सूरजपुर मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड स्थित महालक्ष्मी हार्डवेयर में भीषण आग लग गई जिससे वहां कार्यरत एक स्टाफ झुलस गया जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। बताया गया है दुकान के पीछे सार्ट सर्किट होने से सामान में आग लग गई जो दुकान में रखे थिनर तक पहुंचने पर उग्र हो गई और संपूर्ण दुकान को अपने कब्जे में ले लिया।