सूरजपुर: नगर के शिवनंदनपुर पंचायत की 28 लाख बकाया वसूली को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय।
सुरजपुर / नगर में स्थित ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर के संडे मार्केट में निर्मित अटल बाजार - समेत बस स्टैंड में पंचायत परिसर की दुकानों के साथ ही नल जल योजना की 28 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूली तथा संडे मार्केट स्थित मांसाहार विक्रेताओं को अन्यंत्र स्थानान्तरित करने की भी मांग पर प्रशासन अब सक्रिय हो गया है।