सूरजपुर: रिहंद नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए गए लोगों पर मधुमक्खियां ने किया हमला, 30 लोग हुए घायल।
सुरजपुर /आज मुक्तिधाम में युवक की अंतिम संस्कार करने पहुंचे परिजनों पर मधुमक्खियां ने हमला कर 30 लोगों को घायल कर दिया। जिसमें 10 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में इलाज कराने पहुंचे जबकि 20 लोग घर पहुंच कर घरेलू उपचार में लगे हुए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिवनंदनपुर ग्राम पंचायत निवासी मृतक विमल मेहता पिता शिवधारी मेहता का रायपुर मे किडनी का लम्बे समय से इलाज चल रहा था। कल उन्होंने अंतिम सांस ली जिनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन एवं शुभ चिंतक रिहंद नदी मुक्तिधाम आज अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे।