जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत सर्दी के मौसम में भी अंडा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, शाकाहारी बच्चों को अंडे के बदले मौसमी फल दिए जाएंगे। इसके लिए जनवरी और फरवरी माह में अंडा एवं मौसमी फल की खरीद बढ़ी हुई दर पर की जाएगी।