चौगाईं: चौगाई में प्रखंड निर्माण के लिए चयनित जमीन मालिकों के साथ सीओ ने किया बैठक
Chaugain, Buxar | Feb 11, 2024 चौगाई में प्रखंड निर्माण के लिए शनिवार को चयनित जमीन मालिकों के साथ सीओ अंकिता सिंह ने बैठक किया। बैठक में प्रखंड निर्माण के लिए चयनित जमीन के मालिकों से जमीन देने का आग्रह किया। जिसपर सभी जमीन मालिक अपनी रजामंदी देने के सहमति जताया है। सीओ अंकिता सिंह ने बताई की प्रखंड के लिए नए भवन निर्माण हेतु सतत लीज पर जमीन का चयन पूर्व में की गई थी।