चौगाईं: जलभरी शोभायात्रा के साथ मसर्हिया में शुरु हुआ पांच दिवसीय श्री हनुमते प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ
मसर्हिया में श्री राम जानकी मठ परिसर में हनुमते प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय यज्ञ के लिए जलभरी शोभायात्रा निकाली गई। जलभरी शोभायात्रा मठ परिसर से चलकर पूरा क्षेत्र भ्रमण करते हुए मसर्हिया पोखर पहुंचा। जहां यज्ञाचार्य बाबा भोलेश्वर नाथ जी महाराज के नेतृत्व में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार से कलश में पवित्र जल भरा गया।