चौगाईं: घने कोहरे से मुरार गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, बच निकले चालक एवं खलासी
Chaugain, Buxar | Jan 29, 2024 घने कोहरे से मुरार गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप वाहन चालक एवं खलासी सही-सलामत बच निकले है। पिकअप वाहन दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के लिए गांव-गांव से दुग्ध एकत्रित करता था। इसी क्रम में मुरार गांव के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया था। मुरार थानाध्यक्ष ने बताया कि धने कोहरे के कारण पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया है।