चौगाईं: मसर्हिया में ग्रामीणों ने की बैठक, श्री हनुमत प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की तैयारी पर की चर्चा
Chaugain, Buxar | Jan 30, 2024 मसर्हिया में मंगलवार की देर शाम ग्रामीणों ने एक बैठक किया। जिसमें श्री हनुमत प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की तैयारी पर चर्चा की गई। पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि विश्व कल्याण एवं दैविक भौतिक त्रिविध ताप को दूर करने के लिए गांव के श्रीराम जानकी मठ परिसर में बजरंगबली की प्रतिष्ठा स्थापना के लिए आगामी 2 फरवरी को जलभरी शोभायात्रा निकाली जाएगी।