नगड़ी: कांके रोड स्थित रवींद्र भवन पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस की मां के ब्रह्मभोज में शामिल हुए
Nagri, Ranchi | Jan 19, 2024 कांके रोड स्थित रवींद्र भवन पहुंचकर सीएम हेमन्त सोरेन शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की मां स्वर्गीय मनोरमा देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम हेमन्त सोरेन स्वर्गीय मनोरमा देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।