कालपी: कालपी में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, प्रदर्शन की दी चेतावनी
Kalpi, Jalaun | Jul 1, 2026 कालपी तहसील में बुधवार दोपहर 3 बजे गल्ला मंडी में भाकियू की मासिक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत के बाद किसानों ने एसडीएम को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें आधी तूफान से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा, खतौनी में विरासत दर्ज करने, फार्मर आईडी, किसान क्रेडिट कार्ड, नहरों की सफाई, बिजली व्यवस्था, सरकारी खरीद और राजकीय नलकूपों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।