आमला: बारंगवाड़ी कोठिया पंचायत के जनपद सदस्य का आरोप, क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है
Amla, Betul | Apr 18, 2026 आमला तहसील में 18 अप्रैल को 4 बजे करीब आमला जनपद पंचायत क्षेत्र के बारंगवाड़ी कोठिया के जनपद सदस्य मशरु धुर्वे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जनपद पंचायत में ह्ड़कंप मचा दिया। वीडियो में मशरु धुर्वे ने जनपद अध्यक्ष व जनपद सीईओ, अधिकारियो पर गभीर आरोप लगाया उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा हैं। योजनाओं का खुला भेदभाव किया जा रहा हैं।