बलरामपुर: अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने नौवां आरोपी किया गिरफ्तार
बलरामपुर रविवार बलरामपुर जिले के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अवैध अफीम की खेती के चर्चित मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे नौवें आरोपी को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 10-11 मार्च 2026 को पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफतार किया गया था