संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आवंटित दिवस बुधवार को ठाकुर विजयपाल सिंह ने नर्मदापुरम भाजपा कार्यालय पहुंचकर नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की। इस दौरान विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने क्षेत्र से आए नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना।