शाहजहांपुर: जिला जेल में सामाजिक संगठनों द्वारा स्वाधीनता दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, बंदियों को दी गई वस्तुएं
दरअसल आज जिला जेल में स्वाधीनता दिवस के मौके पर सामाजिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव पहुंची। यहां उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा ने सभी बंदियों को दैनिक उपयोगी वस्तुएं वितरित की।