शाहजहांपुर: सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने ककरा कला स्थित विक्षिप्त महिला का रेसक्यू कर राजकीय मेडिकल कालेज में कराया भर्ती
सहयोग संस्था के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि ककरा कला में एक महिला विक्षिप्त हालत में है। पदाधिकारियों ने फौरन ककरा कला पहुंचकर महिला की जानकारी जुटाई। हालांकि उनके परिजनों की जानकारी नही मिल सकी। उसके बाद पदाधिकारियों ने विक्षिप्त महिला की जानकारी सीडीओ को दी। उनके निर्देश पर डीपीओ को मौके पर भेजा गया।