शाहजहांपुर: थाना चौक कोतवाली पुलिस ने अजीजगंज के नए पुल के पास से चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना चौक कोतवाली पुलिस ने अजीजगंज के नए पुल के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त कोतवाली थाना क्षेत्र के हुंडालखेल का रहने वाला सोनू यादव उर्फ पिल्ला है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।