शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कालेज में डाक्टरों की हड़ताल का मरीजों पर पड़ा असर, बगैर इलाज के सैंकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा घर
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कालेज में डाक्टरों की हड़ताल चल रही है। आज डाक्टरों ने ओपीडी को खुलने नही दिया। पूरा दिन ओपीडी बंद रही। दूर दूर से आए मरीज को इलाज नही मिल पाया। मरीज कई घंटे तक ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन डाक्टर नारेबाजी करते रहे। मरीजों ने कहा कि काफी दूर से आए हैं। लेकिन यहां हड़ताल है। बगैर दवा लिए घर जाना पड़ रहा है।