शाहजहांपुर: कलान के लालपुर में शौच के लिए गई महिला की नाले में डूबकर हुई मौत, शव का हो रहा है पोस्टमार्टम
थाना कलान क्षेत्र के लालपुर की रहने वाली 45 साल की सावित्री गुरूवार की दोपहर शौच के लिए नाले के पास गई थी। पैर फिसलने से सावित्री नाले गिर गई। काफी देर तक जब सावित्री घर नही पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश की। तभी दूसरी महिला को नाले में उतारती चप्पले मिली। उसके बाद दूसरी महिला की सूचना पर परिजनों ने नाले में महिला की तलाश शुरू की।