वैशाली: सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति बैठक संपन्न .
वैशाली थाना परिसर मे थाना अध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता मे सरस्वती पूजा को ले हुई शान्ति समिति की बैठक.थाना अध्यक्ष ने प्रखंड क्षेत्र मे कई जगह होने वाले सरस्वती पूजा की जानकारी ली.थाना अध्यक्ष ने सभी लोगो से शान्ति पूर्ण माहौल मे पूजा अर्चना करने की अपील की.थाना अध्यक्ष ने सभी पूजा कमिटी को डी जे नही बजाने की सख्त हिदायत दी.