वैशाली: हनुमान आराधना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रखंड के खेतरपुरा में आयोजित श्रीश्री 1008 श्री हनुमान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना कर अपने सुखमय जीवन की कामना करते है। पूजा अर्चना के पूर्व श्रद्धालु यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते हैं। वही शाम ढलते ही पूरा यज्ञ मंडप दुधिया रोशनी से नहा उठती है।