बंजरिया: रविवार सुबह अचानक आंधी, बारिश और ओले गिरने से बंजरिया के किसानों की फसलों को हुआ नुकसान
बंजरिया के आधा दर्जन पंचायतों में रविवार सुबह अचानक आई आंधी बारिश के साथ ओलो से किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा है। सेमरहिया निवासी जयप्रकाश यादव,सुंदरपुर निवासी अनवर हुसैन ने बताया कि ओले गिरने से आम व लीची के टिकोलो को नुकसान हुआ है। जबकि आंधी व बारिश से मक्के का फ़सक गिर गया है,ओलो से मक्के के खड़े पौधों में लगी बाली के दानों को भी भारी नुकसान हुआ है।