Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
user257889
No video available
180
5
06jul2023 छिंदवाड़ा के फावारा चौक में गोंडवाना युवाओं का जंगी प्रदर्शन हमने महान गाथा गोंडवाना काल,बौद्ध काल,मौर्य काल,के बारे में पढ़ा लेकिन अब आमानवीयता से भरा हुआ शिवराज सिंह चौहान जी का शासन का मूत्रकाल देख रहे हैं
115.5k views |
Chhindwara Nagar, Chhindwara
| Jul 7, 2023
MORE NEWS
मेरा नाम ज्योति कोचे, मैं ग्राम तुमड़ागढ़ी से, ब्लॉक बिछुआ जिला छिंदवाड़ा की निवासी हूं। स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के बाद मुझे बचत प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। मेरी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। अब मैं आत्मनिर्भर महसूस करती हूं। मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं कि इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। #12YearsOfNariShakti #12YearsOfSurakshitBharat #12YearsOfSeva #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026
विकासखंड परासिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन ============================================================== जिले के विकासखंड परासिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अत्यंत गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री ताराचंद बावरिया, विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डहेरिया एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अरुण यदुवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री शुभम कुमार यादव (आईएएस) की गरिमामय उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी के रूप में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी उमरेठ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरीय निकाय परासिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार अनुभवी योग प्रशिक्षक श्री राजेश चंद्रवंशी, विकासखंड योग समिति की अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा देशमुख एवं योग प्रभारी श्री सुखदास सरेयाम द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का विधिवत अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, आयुष विभाग तथा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा। योग शिविर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कुल 297 लोगों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के 180 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। समापन अवसर पर उपस्थित जनों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा निरोगी रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों, शासकीय सेवकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर एनसीसी कैडेटों ने किया सामूहिक योगाभ्यास ============================================================== 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डेनियलसन डिग्री कॉलेज, छिंदवाड़ा में एनसीसी के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर अमनप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में तथा सुबेदार चरण सिंह एवं कॉलेज की प्राचार्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योगाचार्य श्री हेमंत माहोरे द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट श्री माइक प्रकाश, पोस्ट ऑफिसर नीतू कालभोर, सेकंड ऑफिसर मुकेश कुरमेती, सुबेदार आर.डी. सवार, वी.एच.एम. निर्मल गुरुग, श्री सुभाष चंद्र एवं श्री गुरप्रीत सिंह सहित डेनियलसन डिग्री कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योग क्रियाएं कीं। योग दिवस का आयोजन इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से कैडेटों एवं उपस्थितजनों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
योगमय हुआ छिंदवाड़ा : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में 68 हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 1300 से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया =============================================================== 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून 2026 को पूरा छिंदवाड़ा योगमय नजर आया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों सहित लगभग 1,344 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग (योगा फॉर हेल्दी एजिंग)" रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शेषराव यादव एवं छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर श्री विक्रम अहके मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला : सांसद श्री विवेक बंटी साहू- सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के प्रयासों से योग को विश्वव्यापी सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और एक संपूर्ण जीवनशैली है। स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग भारत की अमूल्य धरोहर : श्री शेषराव यादव- श्री शेषराव यादव ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की ऐसी महान देन है, जिसने सदियों से लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व इसकी महत्ता को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने सभी से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला : कलेक्टर श्री नारायन - कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। "करें योग, रहें निरोग" का दिया संदेश - आयुष विभाग की डॉ. कोहल जायसवाल ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनावपूर्ण परिस्थितियों में योग मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। वहीं विद्यार्थी लक्ष्य जोशी ने कहा कि योग हमें स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है तथा मन और शरीर दोनों को सशक्त बनाता है। देवगढ़ किले से गांव-गांव तक गूंजा योग का संदेश- आयुष विभाग के अंतर्गत जिले के समस्त आयुष संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों द्वारा भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐतिहासिक देवगढ़ किला, धूसावानी, काजरा, विभिन्न होमस्टे, ग्रामीण एवं शहरा क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की सहभागिता से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इन संस्थाओं का रहा विशेष सहयोग - जिले भर में योग दिवस की गतिविधियों के आयोजन में शासकीय विभागों के साथ ही विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं का भी विशेष योगदान रहा। इन संस्थाओं में मध्यप्रदेश योग आयोग जिला एवं विकासखंड समिति छिंदवाड़ा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत छिंदवाड़ा, किसान सेवा समिति छिंदवाड़ा, अखिल विश्व गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि चिकित्सालय शनिचरा छिंदवाड़ा, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जिला स्काउट गाइड शामिल हैं। जनप्रतिनिधिगण, योग मास्टर ट्रेनर श्रीमती संगीता बैंडे, श्री चंद्रकांत भुसारे, डॉ पवन नेमा का सहयोग भी विशेष रूप से रहा। 68 हजार से अधिक लोगों ने लिया योग का लाभ- जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखंडों में आयोजित योग कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। जिलेभर में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से लगभग 68,243 लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना गया। योग दिवस के इस भव्य आयोजन ने छिंदवाड़ा जिले में स्वास्थ्य, जागरूकता और जनसहभागिता का नया संदेश दिया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
तामिया के पर्यटन ग्राम मोयापानी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयुष विभाग की सक्रियता से संपन्न हुआ कार्यक्रम ========================================================== 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड तामिया के पर्यटन ग्राम धूसावानी (मोयापानी) में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास विभाग के सहयोग से निर्मित होम स्टे कैम्पस में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी डॉ.प्रमिला यावतकर के निर्देशन तथा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी श्रीमती भावना कोलारे एवं डॉ. रेनू सूर्यवंशी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री सुभाष मिनोटे ने ग्रामीणों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योग, सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं में सहभागिता करते हुए योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धूसावानी के पूर्व सरपंच श्री बलदेव धुर्वे, सचिव श्री भागीरथ उईके, सहायक सचिव श्री त्रिपाल इरपाची, अधिवक्ता श्री सुनील बट्टी, पर्यटन समिति के अध्यक्ष श्री आकाश सरयम, उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश मरकाम, सतपुड़ा सेल्फ रिलायंट के संचालक श्री अजय खोबरे एवं होम स्टे संचालिका सुश्री जयपाली मरकाम सहित 48 लोगों ने सहभागिता करते हुए योग, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
5