हरदोई में जमीन विवाद में पत्नी के साथ थाने पहुंचे पत्रकार को दरोगा ने पीटा,वीडियो वायरल
#हरदोई में हरियावां थाने के दरोगा त्रियुगी तिवारी ने थाने के अंदर पत्रकार को जमकर पीटा और गालियां दीं।तरी गांव के रहने वाले पत्रकार रामप्रताप का भाइयों से जमीन बंटवारे का विवाद था।पैमाइश के वक्त बाहर होने के कारण रामप्रताप ने अपनी पत्नी को मौके पर भेजा था।पैमाइश के बाद जब पत्रकार दंपती थाने पहुंचे,तो दरोगा इस बात पर भड़क गए कि रामप्रताप खुद मौके पर क्यों नहीं था।रामप्रताप का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।रामप्रताप के मुताबिक उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने की सत्यता की जांच के लिए थाने की सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा सकते हैं।
दरोगा ने मर्यादा भूलकर थाने के भीतर ही पत्रकार रामप्रताप को गालियां दीं,कॉलर और बाल पकड़कर पीटा।इस आक्रामक गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना है कि दरोगा पर क्या कार्रवाई होती है।
#TheTelecast/VinayGupta
Hardoi, Hardoi | Jul 12, 2026