बेल्थरा रोड: बरेवा मुखालिसपुर गांव में मिट्टी गिराने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरेवा मुखालिसपुर गांव में पुश्तैनी जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता शांति देवी पत्नी ग्राम चौहान ने भीमपुरा थाने में तहरीर देकर गांव के ही धनंजय चौहान, श्रवण, शिवशंकर चौहान व मनीषा चौहान पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।