बांधवगढ़: उमरिया जिले में 28 मई से स्वच्छ माहवारी दिवस मनाया जाएगा, जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
24 मई रविवार समय 12 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में कन्वर्जेंस बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति 28 मई को स्वच्छ माहवारी दिवस मनाने तथा किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर चर्चा की गई।