चम्पावत: जिला मुख्यालय यातायात ड्यूटी में तैनात महिला होमगार्ड सीमा टम्टा ने पेश की ईमानदारी, लौटाया खोया हुआ मोबाइल
चम्पावत में यातायात ड्यूटी में नियुक्त महिला होमगार्ड सीमा टम्टा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल। आज दिनांक 18.5.2025 को अभिषेक पांडे पुत्र श्री भूवन चंद्र पांडे निवासी शांत बाजार का ओप्पो कंपनी का मोबाइल मार्केट में कहीं गुम हो गया था जिसे उक्त महिला होमगार्ड तलाश कर अभिषेक पांडे को सकुशल वापस कर दिया है। जिसके बाद मोबाइल स्वामी ने धन्यवाद अदा किया।