चम्पावत: जिला मुख्यालय के धौन क्षेत्र में आग लगाने वाले एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
वन विभाग चंपावत के द्वारा आज जंगल में आग लगाने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार शाम को वन विभाग चम्पावत की टीम वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में धोन के पास लगी आग को नियंत्रित करने पहुंचे। इस दौरान टीम को मौके पर ही जंगल में आग लगा रहे आरोपी कृष्णा राम को आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा।