महागामा: महागामा नगर पंचायत में 100 सफाई कर्मियों को सेफ्टी किट, ग्लव्स, ड्रेस आदि का वितरण किया गया
नगर पंचायत महागामा के सभागार में शनिवार को सफाई कर्मियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने किया। बैठक में सफाई कर्मियों के बीच सेफ्टी किट का वितरण किया गया। बैठक में अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने सफाई कर्मियों को नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।