मुगलसराय: मारुति नंदन कॉलोनी में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
मुगलसराय के मारुति नंदन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर 01 बजे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान हनुमान, शिव, माता दुर्गा, गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। मुख्य आचार्य पंडित अजय उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को हवन-पूजन, प्रसाद वितरण और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।