गाण्डेय: जनगणना 2027 को लेकर गांडेय कार्यालय में सुपरवाईज़र व प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण शुरू
Gandey, Giridih | Apr 30, 2026
जनगणना 2027 के मद्देनजर गुरुवार की सुबह 10 बजे से गांडेय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सुपरवाईज़र व प्रगणकों के लिए दूसरे चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी निसात अंजुम ने कहा सभी प्रतिभागी गंभीरता से प्रशिक्षण लें और जनगणना कार्य को बेहतर तरीके से संपन्न करें।