भीलवाड़ा: गाँधीनगर पुलिस ने पार्सल डिलीवरी से पहले मोबाइल और लैपटॉप उड़ाने वाले कोरियर कर्मी को गिरफ्तार किया, 12 मोबाइल और लैपटॉप बरामद
गाँधीनगर थाना पुलिस ने कोरियर के सामान की डिलीवरी से पहले ही उसमें से कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले एक शातिर कोरियर कर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 12 मोबाइल और एक एप्पल कंपनी का लैपटॉप बरामद किया है।