धनौरा: गजरौला फायर स्टेशन में शराब पीकर हंगामा करने वाले फायरमैन को अधिकारियों ने किया लाइन हाजिर
अग्निशमन कार्यालय परिसर में एक फायरमैन ने शराब पीकर हंगामा किया। इस कारण काफी देर तक शोर शराबे की स्थिति बनी रहे। एफएसओ ने फायरमैन का सीएचसी में मेडिकल कराया, वहीं उच्चाधिकारियों को भी उसके इस कृत्य की रिपोर्ट भेजी। बता दें कि वर्ष 2000 बैच के विशाल नागर अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को अधिकारियों ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है।