नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में निकाला जाएगा मोहर्रम का जुलूस, जायजा लेने पहुंचे एसडीएम और सीओ
पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात अवधभान सिंह भदौरिया व उपजिलाधिकारी नौगावां सादात शशि भूषण पाठक द्वारा थाना नौगावां सादात क्षेत्रान्तर्गत मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस, ताजिया रूट का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।