रामगढ़ कस्बे के गुर्जर मोहल्ले में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक गाय का बछड़ा अचानक खुले छोटे कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के यतिन दत्त अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। छोटे कुएं की गहराई और संकरी जगह के कारण बछड़े को बाहर निकालना आसान नहीं था। टीम ने जेसीबी और क्रेन की मदद ली।