Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

🟢 चार पंचायतो में लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसपी और सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं अमरपुर (बांका): सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को अमरपुर प्रखंड की चार पंचायतों—बैजुड़ीह, रतनपुर मकदूम्मा, शोभानपुर एवं बल्लिकित्ता—में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बीडीओ प्रतिक राज ने बताया कि सुबह 10 बजे से बैजुड़ीह और रतनपुर मकदूम्मा पंचायत में तथा दोपहर 2 बजे से शोभानपुर एवं बल्लिकित्ता पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बैजुड़ीह एवं बल्लिकित्ता पंचायत सरकार भवन पहुंचकर विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवडे ने शोभानपुर पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों की समीक्षा करते हुए आम लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। डीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों के लिए भी लोग सीधे शिविर में आवेदन दे सकते हैं। ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे समस्याओं के समाधान की उम्मीद और बढ़ी है। #BankaNews #Amarpur #SahyogShivir #DMBanka #SPBanka #PanchayatNews #BiharNews

Amarpur, Banka | Jun 3, 2026

MORE NEWS

🟢 चार पंचायतो में लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसपी और सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं अमरपुर (बांका): सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को अमरपुर प्रखंड की चार पंचायतों—बैजुड़ीह, रतनपुर मकदूम्मा, शोभानपुर एवं बल्लिकित्ता—में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बीडीओ प्रतिक राज ने बताया कि सुबह 10 बजे से बैजुड़ीह और रतनपुर मकदूम्मा पंचायत में तथा दोपहर 2 बजे से शोभानपुर एवं बल्लिकित्ता पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बैजुड़ीह एवं बल्लिकित्ता पंचायत सरकार भवन पहुंचकर विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवडे ने शोभानपुर पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों की समीक्षा करते हुए आम लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। डीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों के लिए भी लोग सीधे शिविर में आवेदन दे सकते हैं। ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे समस्याओं के समाधान की उम्मीद और बढ़ी है। #BankaNews #Amarpur #SahyogShivir #DMBanka #SPBanka #PanchayatNews #BiharNews - Amarpur News