सांगानेर: जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मुहाना थाने में सैकड़ों लोगों की जनसुनवाई की, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
आमजन की शिकायतों का मौके पर ही जल्द समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मुहाना पुलिस थाने में विशेष जनसुनवाई की। इस दौरान परिवादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और परिवेदनाएं पुलिस ने सुनी।