Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image

खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आयोजित ________________ सांदीपनी स्कूल महेश्वर की टीम रही विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व ________________ पर्यटन, इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ________________ खरगोन 07 अगस्त 2026। पर्यटन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय, खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 240 टीमों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से लगभग 180 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मध्यप्रदेश की पर्यटन, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा विरासत संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके पश्चात चयनित टीमों के बीच मल्टीमीडिया आधारित इंटरैक्टिव क्विज प्रतियोगिता हुई। बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पर्यटन, इतिहास, संस्कृति एवं मध्यप्रदेश की धरोहरों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। प्रतियोगिता में शासकीय सांदीपनी विद्यालय, महेश्वर की टीम ने 260 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यह टीम आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। भक्तानंद सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, महेश्वर की टीम ने 200 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सागर एकेडमी, महेश्वर की टीम ने 180 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बाफना पब्लिक स्कूल, गोगावां ने 80 अंक प्राप्त कर चौथा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिरिया ने 40 अंक प्राप्त कर पांचवां तथा देवी अहिल्या उत्कृष्ट विद्यालय, खरगोन ने 35 अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान क्विज नोडल अधिकारी श्री नीरज अमझरे ने बताया कि गत वर्ष शासकीय सीएम राइज स्कूल, महेश्वर ने राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों से परिचित कराना तथा उनमें पर्यटन और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है, ताकि नई पीढ़ी अपने प्रदेश की समृद्ध विरासत को पहचान सके और उसके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बने। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर श्री अमित शर्मा ने किया। स्कोरिंग का दायित्व श्री डी.एल. गुप्ता एवं श्री संतोष आलिवाल ने निभाया। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य श्री राजेंद्र पाटीदार एवं श्रीमती जयश्री जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। #JansamparkMP #khargone

MORE NEWS