लखीमपुर: जलालपुर के पास डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत के मामले में एक और घायल की इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मिदनिया निवासी ब्रजकिशोर पुत्र फकीरा की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में आज मौत हो गई है। बीते 12 मार्च 2024 को जलालपुर के पास डीसीएम और ट्रक में भिड़ंत हुई थी। सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई थी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें घायल ब्रजकिशोर को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया था रास्ते में मौत हो गई है।