पोस्टमार्टम हाउस पर समय से शव का पंचनामा नहीं पहुंचने पर परिजनों ने ईसानगर कोतवाली पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई है। बीती रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। रात करीब 8:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए मृतक का शव भेजा गया था लेकिन सुबह 11:43 तक शव का पंचनामा पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचा है।