राजगढ़: राजगढ़ एसपी कार्यालय में दो सहायक उप निरीक्षकों को दी गई विदाई
राजगढ़ एसपी कार्यालय में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार सोनी, प्रेम नारायण गुर्जर शाल और श्रीफल भेंट कर एडिशनल एसपी केएल बंजारे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने विदाई दी।