आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत रिजल्ट हासिल करने के लिए कलेक्टर ऊषा परमार ने परिणाममूलक प्रयासों पर जोर देते हुए शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए हैं। आज दिन मंगलवार दिनांक 2 दिसंबर को शाम 4 बजे डाइट में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने 10वीं और 12वीं के कमजोर छात्रों पर विशेष फोकस करने तथा 25 जनवरी तक नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।